कोरोना संक्रमण– नौतनवा मे सैनिटाइजिंग का कार्य तेज
कोरोना संक्रमण– नौतनवा मे सैनिटाइजिंग का कार्य तेज
आई स्ण न्यूज नौतनवा डेस्क:
कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए नौतनवा नगर पालिका प्रशासन मुस्तैद हो गया है। नौतनवा नगर पालिका के चेयरमैन गुड्डू खान के निर्देशन में अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव नपा के समस्त कर्मचारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं ।
लाग डाउन के चलते जहां नगर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग अपने घरों में दुबक कर प्रधानमंत्री के निवेदन को पूरी तरह स्वीकार घरों में दुबके पड़े हैं। वहीं नपा चेयरमैन गुड्डू खान लाक डाउन का पालन करते हुए अपने घर से ही नगर में पैनी नजर गड़ाए हुए हैं,तथा हर समस्याओं के बारे में पल-पल जानकारी ले रहे हैं। नागरिको के समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों को लगातार निर्देशित कर रहे हैं। नौतनवा नगर में आज अत्याधुनिक टैंकर से नगर के कई मोहल्लों में सैनिटाइजिंग का कार्य किया गया। नौतनवा नगर का मेन रोड खंनुवा चौराहा, तहसील रोड, वार्ड नंबर 14 गौतम बुद्ध नगर, सरोजिनी नगर, सुभाष नगर ,मे तूफानी गति से सैनिटाइजिंग का कार्य किया गया । इसके अलावा गांधी चौक से बायपास रोड तक सैनिटाइजिंग का कार्य हो रहा है। सैनिटाइजिंग का कमान राजा ब्यावड ने संभाल रखी है। सुभाष नगर के समाजसेवी किशन थापा ने अपने मोहल्ले में देखरेख करते हुए सैनिटाइजिंग का कार्य कराया।इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पाठक भी उपस्थित रहे।
इस संबंध में कोरोनावायरस संकट के बचाव एवं व्यवस्था के बारे में गुड्डू खान का कहना है कि चाहे साफ-सफाई का मामला हो अथवा किसी को भूखे प्यासे रहने का हर मामले का बारीकियों से निरीक्षण कर रहे हैं। भूखों को खाना देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नगर में कोई भूखा नहीं रहेगा। अधिशासी अधिकारी बिरेंद्र राव का कहना रहा कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि कहीं भी किसी प्रकार की कोई दिक्कतें आती हैं तो उन्हें अवगत कराया जाय हर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उधर दूसरी तरफ इंडो नेपाल न्यूज़ की टीम नगर की हर समस्याओं एवं हर नागरिकों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, कहीं भी कोई दिक्कतें होती है तो वे संबंधित अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश


