नौतनवा: आबादी के बीच से क्वारेंटाइन सेन्टर हटाने की मांग
नौतनवा: आबादी के बीच से क्वारेंटाइन सेन्टर हटाने की मांग
संदिग्धों की धमाचौकड़ी से मुहल्लेवासी सशंकित ।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 15 सरोजिनी नगर मुहल्ले के भरे आबादी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर से आसपास के रहने वाले पूरे मोहल्ले के लोगों को इस समय तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे युवक कभी रात में तो कभी सुबह हंगामा मचा रहे हैं। शोर-शराबे और प्रशासन के विरुद्ध नारे लगा रहे है। जिसके कारण मोहल्ले वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की उक्त मोहल्ले का प्रमुख मार्ग भी एक तरह से सील कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने आवश्यक जरूरत के सामानों को खरीदने में काफी दिक्कतें हो रही है। इस समस्या को लेकर आज रविवार को मोहल्ले के लोगो ने
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय जनता पार्टी के नगर कमेटी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नौतनवा नगर प्रभारी अरुण शुक्ला से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मे बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और मांग किया कि उक्त सेंटर को तत्काल प्रभाव से मुहल्ले से बाहर किया जाए। जिससे सबकी सुरक्षा हो सके।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश परिषद के सदस्य अरुण शुक्ला ने मोहल्ले वासियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही आश्वस्त किया कि अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही क्वॉरेंटाइन सेंटर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित कराया।
इस संबंध में एसडीएम नौतनवा
जसधीर सिंह ने कहां कि वहां किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है मोहल्ले वालों को आने जाने के लिए एक अलग रास्ता है क्वॉरेंटाइन सेंटर में कोई हंगामा नहीं मचा रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक है।





