नौतनवां: क्वारन्टीन सेंटर में भाजपाइयों ने किया फल वितरित
नौतनवां: क्वारन्टीन सेंटर में भाजपाइयों ने किया फल वितरित
झ्डो नेपाल न्यूज नौतनवा डेस्क:
रविवार को विकास क्षेत्र नौतनवां के हो प्राथमिक विद्यालय ग्रामसभा खनुवा, बरवाभोज, के प्राइमरी स्कूल पर क्वारन्टीन किए गए लोगों में फल वितरण का कार्यक्रम मनोनीत सभासद नौतनवा अजय सिंह के नेतृत्व में किया गया।
भाजपाइयों ने बताया कि फल कोरोना से लड़ने में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। केला लिवर के लिए अमृत है इसीलिए यह फल हम शरणार्थियों में वितरित कर रहे है। अजय सिंह ने कहा कि इस संकट काल मे बेबस लाचारों का सेवा करना ही परम धर्म है ।इस आपातकाल में क्षेत्र के समाजसेवी, व्यापारी, जागरूक युवाओ ने आगे बढ़ कर समस्याओं को दूर भगाने में अपना अपना योगदान निभा रहे है। लगातार समाजसेवियों के इस प्रयास से लोगो मे जागरूकता का संदेश भी पहुंच रहा है।
फल वितरण में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता में मंडल मंत्री नौतनवा प्रवीण त्रिपाठी, ग्राम प्रधान सृजन कुमार ,संघर्ष प्रिय गौतम ,सुनील गुप्ता, राजन वर्मा, दीनानाथ गुप्त,आनंद कुमार, राजनाथ भारती ,श्रीमती आशा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





