दबंगों को शह दे रही है परसामलिक पुलिस
दबंगों को शह दे रही है परसामलिक पुलिस
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां पीड़ितों को त्वरित न्याय देने का अधिकारियों को बार-बार निर्देशित करती है वहीं कुछ अधिकारियों पर प्रदेश सरकार के आदेशों का कोई असर नहीं पड़ रहा है । ऐसा ही एक मामला नौतनवा सर्किल के परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया के टोला डगरपुरवां का है। परसा मलिक पुलिस का कार्यप्रणाली है कि यदि कोई व्यक्ति पीठ जाए या लूट जाए तो पुलिस उसे ही दोषी मानकर थाने पर बैठा देती है।
उक्त ग्राम पंचायत में घटित घटना के संबंध में बताया जाता है कि विगत 16 मई की रात 9 बजे उसी गांव के कुछ दबंग और मनबढो ने एक व्यक्ति को बुरी तरह मारा-पीटा। घटना के संदर्भ में मोहम्मद अली के पुत्र सद्दाम ने बताया कि घटना की रात को उसका परिवार घर पर था कि मनौवर अपने कुछ साथियों सहित रात 9:00 बजे उसके घर पर चढ़ गया तथा मोहम्मद अली को बुरी तरह मारा-पीटा । इसकी सूचना जब पुलिस को दी गई तो पुलिस ने उल्टे ही मोहम्मद अली को ही थाने पर बैठा दिया ।परसा मलिक पुलिस से न्याय न मिलते देख उसके पुत्र सद्दाम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार किया है।
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष परसामलिक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद है रात में क्या हुआ क्या नहीं हुआ मुझे यह जानकारी नहीं है । लेकिन दोनों पक्षों को थाने पर बैठाया गया है । मामले मे दोनों के विरुद्ध गंभीर कार्रवाई की जाएगी।
महरागंज उत्तर प्रदेश।





