क्वारंटीन किए गए नेपालियों को भड़का रहें कुछ लोग – नरसिंह
क्वारंटीन किए गए नेपालियों को भड़का रहें कुछ लोग – नरसिंह पांडे
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा में नेपालियों द्वारा आय दिन क्वारंटाइन सेटर मे किया जा रहा हंगामा व धरना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
उक्त बातें सोमवार की दोपहर को इंडो नेपाल न्यूज़ से बातचीत में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडे ने कहीं।
उन्होने कहां कि आज तक नेपाल में हुए राजनीतिक आंदोलन से लेकर माओवादी आंदोलन तक को हम लोगों ने बड़े नजदीक से देखा है। नेपाली युवा धरना और अनशन में विश्वास नहीं रखते।
बल्कि वहां का इतिहास साक्षी है कि वह सड़कों पर निकल, आंदोलन किया है या पूर्ण बंदी की घोषणा किया है। इस तरह के आंदोलन नेपाल के लोग करते हैं। भारत के सोनौली और नौतनवा में क्वॉरेंटाइन किए गए नेपाली युवको को कोई न कोई ऐसा व्यक्ति है जो पर्दे के पीछे रहकर नेपाली नागरिकों को धरने के लिए उकसा रहा है। नेपालियों से इस तरह का कार्य कराना एक सोची समझी रणनीति का बड़ा हिस्सा हो सकता है ।
श्री पाण्डेय ने यह भी कहा कि सोनौली और नौतनवा में क्वारंटाइन किए गए नेपालियों की सेवा मेहमान की तरह यहां का प्रशासन तथा समाजसेवी कर रहे हैं । उनके रहने खाने सोने की व्यवस्था बेहतर ढंग से की गई है। इतनी अच्छी सेवाएं नेपाल में उनको नहीं मिल सकती। इसके बावजूद उनके द्वारा रह रह करके नारेबाजी करना व धरना देना समझ में नहीं आ रहा है।
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पर्दे के पीछे रहकर कुछ लोगों ने नेपालियों को भड़का कर नौतनवा और सोनौली में दुर्व्यवस्था फैलाने के साथ-साथ भारत नेपाल के संबंधों में खटास डालना चाहते हैं । क्योंकि नेपाल में इस समय कुछ कथित मुद्दों को लेकर
भारत के विरोध में लोग मुखर हो रहे हैं। पर्दे के पीछे रह कर साजिश रचने वाले लोगों की जांच कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी गहराई से इसका पता लगाने में लगे हुए हैं,पूरी जानकारी मिलते ही उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





