स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें–डीएम

स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें--डीएम

स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें–डीएम
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा अब तक निम्नानुसार कार्रवाई की गई l
सोमवार को महराजगंज जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि धारा 188 के अंतर्गत 213 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं तथा गिरफ्तारियां 892 । ईसी एक्ट के अंतर्गत 06 मुकदमे, ब्लैक मार्केटिंग के अंतर्गत 4 मुकदमे, 9379 वाहनों का चालान किया गया, 464 वाहन सीज किए गए तथा 1155800 रू० का जुर्माना वसूल किया गया l
डीएम ने जनसामान्य से अपील की है कि वह अनावश्यक घर से बाहर ना निकले । यदि बहुत आवश्यक हो तो मास्क/ गमछा/ दुपट्टा से नाक मुंह ढक कर ही निकले व सामाजिक दूरी को बनाए रखें। इसके साथ ही उन्होंने होम क्वॉरेंटाइन हुए लोगों के परिजनों व निगरानी समितियों से अपील की है कि उन पर कड़ी नजर रखें और वह घर से बाहर किसी भी दशा में ना निकल पाए। वह स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे