क्रय केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें नोडल अधिकारी – डीएम
क्रय केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें नोडल अधिकारी – डीएम
आईएन न्यूज महराजगंज डेस्क: जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार ने सोमवार को बताया कि रबी खरीद वर्ष 2020-21 के अंतर्गत महराजगंज जिले का गेहूं क्रय लक्ष्य 128500 mt शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष विभिन्न गेहूं क्रय एजेंसियों द्वारा अद्यतन 6973 किसानों से जनपद में क्रियाशील 182 गेहूं क्रय केंद्रों के माध्यम से 18 मई तक 37349 mt गेहूं की खरीद की जा चुकी हैं। सभी खरीद केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि ₹1925/ कुंतल से कम मूल्य देने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी l
प्रत्येक केंद्र पर सैनिटाइजर, मास्क, साबुन आदि की व्यवस्था के साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं l इसके साथ ही नोडल अधिकारियों को भी गेहूं क्रय केंद्रों की लगातार निगरानी किए जाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं l
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





