नौतनवा: क्राइस्ट द किंग कोरेंटाइन में भारतीय नागरिकों ने किया हंगामा
नौतनवा: क्राइस्ट द किंग कोरेंटाइन में भारतीय नागरिकों ने किया हंगामा
आई स्ण न्यूज नौतनवा डेस्क: पड़ोसी देश नेपाल में 14 दिन क्वॉरेंटाइन की समय सीमा बिता कर भारतीय क्षेत्र के नौतनवा क्राइस्ट द किंग स्कूल में क्वॉरेंटाइन किए गए भारतीय नागरिक ने काफी हंगामा किया। वे अपने शहर जाने के लिए प्रशासन से मांग कर रहे थे । नौतनवा मे छपवा चौकी के समीप स्थित क्राइस्ट द किंग स्कूल में भारतीय नागरिक अपने अपने कमरे से सोमवार को बाहर विद्यालय के प्रांगण में निकल कर विद्रोह किया।
हंगामे की खबर की सूचना पर उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर विद्रोह करने वाले नागरिकों को आश्वासन देते हुए शांत कराया । जिससे वे लोग पुनः अपने अपने कमरे में वापस गए I
ज्ञात रहे वि नेपाल से शनिवार 16 मई 2020 की शाम को 132 भारतीय नागरिकों की वतन सीमा पर वापसी हुई थी । स्थानीय प्रशासन उन लोगो को सोनौली सीमा से लाकर उन्हें नौतनवा के छपवा चौकी के समीप क्राइस्ट द किंग स्कूल में कोरेंटिन किया था । इसमे से पांच नागरिक राजस्थान के थे । राजस्थान के नागरिकों को स्थानीय प्रशासन रविवार को साधन द्वारा उनके गन्तव्य भेजा। और बचे हुए 127 भारतीय जो हंगामा कर रहे है उनकी सुधि नही ली गयी । भारतीय नागरिकों के विद्रोह का कारण रहा कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है ।कोरेंटीन किए गए भारतीय नागरिकों में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, आजमगढ़ ,कुशीनगर व अन्य जिलों के महिला, पुरुष सहित छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इस संबंध में एसडीएम जसधीर सिंह ने कहा कि सुबह के टाइम कोरेंनटाइन किए गए नागरिकों ने कुछ आक्रोश व्यक्त किया
वह अपने घर जाना चाहते हैं ।उन्हें उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





