सोनौली बार्डर:435 नेपाली नागरिक फिर गये नेपाल
सोनौली बार्डर:435 नेपाली नागरिक फिर गये नेपाल
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा पर लाक डाउन के दौरान क्वारंटाइन सेंटर नौतनवा और सोनौली में रखे गये करीब 435 नेपाली नागरिको को भारतीय प्रशासन ने आज उन्हें उनके वतन नेपाल के लिए नेपाली प्रशासन को सुपुर्द कर दिया है। सभी नेपाली नागरिक अपने सरजमी पर पहुंचकर काफी खुश दिखे।
नौतनवा के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, वाइट हाउस और सोनौली रोडवेज डिपो में ठहरे कुल 435 नेपाली नागरिकों को आज भारत से नेपाल भेज दिया गया।
इनमें से तमाम विगत कई हफ्तों से क्वारंटाइन किए गए थे। सीमा पर सभी नेपाली नागरिकों की पहले स्वास्थ्य की जांच की गयी उसके बाद उन्हें नेपाल में प्रवेश दिया गया।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी जसधीर सिंह ने बताया कि उच्च स्तरीय वार्ता के क्रम में आदेश का अनुपालन कराते हुए नेपाली नागरिकों को उनके वतन भेजा जा रहा है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





