किसानों को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा का संकल्प -समीर

किसानों को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा का संकल्प -समीर

किसानों को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा का संकल्प -समीर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम तो उठाया ही अनेक तरह की कल्याणकारी योजना भी संचालित की है। व्यवसायिक खेती करने के लिए किसानों को आर्थिक संकटों का सामना ना करना पड़े इसके लिए सरकार ने केसीसी के माध्यम से खाद बीज एवं कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त धन दे रही है ।
उक्त बातें सोमवार को भाजपा प्रदेश परिषद के सदस्य एवं नौतनवा विधानसभा के प्रभारी समीर त्रिपाठी ने कही। क्षेत्र के गनेशपुर के टोला कोहणवल में यदुवंशी खाद भंडार का उद्घाटन करने के उपरांत आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारें किसानों की उपज का वाजिब मूल्य नहीं दे रही थी। भाजपा सरकार ने किसानों के मेहनत को देखते हुए धान एवं गेहूं का जिस तरह समर्थन मूल्य दिया है उससे किसान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहें है।
इस मौके पर जिला कार्य समिति सदस्य नन्हे सिंह, गजाधर दुबे, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सिंह, भोला यादव ,विजय यादव , एवं शीला यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे