नगर पालिका, नगर पंचायत 4 माह का जल कर गृह कर माफ करे— जितेन्द्र

नगर पालिका, नगर पंचायत 4 माह का जल कर गृह कर माफ करे--- जितेन्द्र

नगर पालिका, नगर पंचायत 4 माह का जल कर गृह कर माफ करे— जितेन्द्र
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
कोरोना जैसी वैश्चिक महामारी में सभी वर्ग के लोग काफी परेशान है। सरकार तीन माह के शिक्षण शुल्क माफ करने तथा विजली के विल में छूट दे रही है।
एैसे समय में नगर पालिका, नगर पंचायत प्रशासन को हाउस टैक्स और वाटर टैक्स 4 महीने तक माफ कर दिया जाना चाहिए।

उक्त बातें मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति सदस्य एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र जयसवाल ने इंडो नेपाल न्यूज़ से एक मुलाकात में कही। उन्होंने कहा कि नौतनवा नगर पालिका प्रशासन को यह चाहिए कि वह तत्काल प्रभाव से 4 महीने तक बिजली और घर के टैक्स को माफ करके लोगों को बड़ी राहत दे। जलकर और गृहकर माफ करके लोगों को बड़ी राहत दे सकते हैं।
श्री जायसवाल ने पूरे जिले के नगर पंचायत और नगर पालिका प्रशासन से अपील किया है वह हाउस टैक्स और जलकर माफ करें। जिससे सभी तबके के लोग राहत की सांस ले सकें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे