छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव

छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव

छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव
आईएन न्यूज परसामलिक डेस्क:
स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्रामसभा जिगिना निवासी 32 वर्षीय मनोज सिंह का शव सोमवार की देर रात करीब 11 बजे गमछा के सहारे छत की कुंडी से लटका मिला। पत्नी रीना सिंह ने बताया कि पति मनोज नौतनवा स्थित एक गैस एजेंसी का वाहन चलाते थे। सोमवार की शाम घर वापस लौटकर आए, तो तेज गर्मी के कारण छत पर टहलने चले गए। देर रात जब वह वापस नहीं लौटे, तो ढूंढते हुए पुराने मकान पर पहुंची। जहां छत की कुंडी से गमछा के सहारे उनका शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विजय नरायन प्रसाद का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पत्नी रीना व दोनों पुत्र पांच वर्षीय आदित्य व तीन वर्षीय धनंजय का रो-रोकर बुरा हाल है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे