लॉकडाउन का उल्लंघन 264 लोगों पर केस, 1160 की हुई गिरफ्तारियां- डीएम

लॉकडाउन का उल्लंघन 264 लोगों पर केस, 1160 की हुई गिरफ्तारियां- डीएम

लॉकडाउन का उल्लंघन 264 लोगों पर केस, 1160 की हुई गिरफ्तारियां- डीएम
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध पुलिस द्वारा अब तक निम्नानुसार की गयी कार्रवाई में धारा 188 के अंतर्गत 264 लोगों पर मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं । तथा 1160 लोगो की गिरफ्तारियां हूई है। इसी प्रकार ईसी एक्ट के अंतर्गत 06 मुकदमे, ब्लैक मार्केटिंग के अंतर्गत 4 मुकदमे, 11209 वाहनों का चालान किया गया, 510 वाहन सीज किए गए तथा 1416750 रू० का जुर्माना वसूल किया गया।
डीएम ने कहां कि स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि वह अनावश्यक घर से बाहर ना निकले । यदि बहुत आवश्यक हो तो मास्क/ गमछा/ दुपट्टा से नाक मुंह ढक कर ही निकले व सामाजिक दूरी को बनाए रखें। इसके साथ ही उन्होंने होम क्वॉरेंटाइन हुए लोगों के परिजनों व निगरानी समितियों से अपील की है कि उन पर कड़ी नजर रखें और वह घर से बाहर किसी भी दशा में ना निकल पाए। वह स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे