शिक्षण कार्य के लिए मोबाइल एप की लांचिंग सराहनीय कदम – सुधीर

शिक्षण कार्य के लिए मोबाइल एप की लांचिंग सराहनीय कदम - सुधीर

शिक्षण कार्य के लिए मोबाइल एप की लांचिंग सराहनीय कदम – सुधीर
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली कस्बे के बेथेल चिल्ड्रेन स्कूल में आज गुरुवार की शाम को सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कार्य में लिए सहजता बनाए रखने के लिए एक मोबाइल एप का लांच किया। इस एप में सभी क्लास के छात्रो के लिए पाठ्यक्रम की व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के लिए बेथल चिल्ड्रन स्कूल के प्रबंधक मोबाइल ऐप का लांचिंग कर एक सराहनीय कार्य किये है। इस मोबाइल ऐप के जरिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ गेम भी खेलने का व्यवस्था किया गया है। यह एक सराहनीय पहल है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
इस मौके पर मुख्य रूप से जोशुआ भगत, एलिजाबेथ जोशुआ, डेनियल जोशुआ तथा जोशुआ परिवार सहित सभासद बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, अमीर आलम, मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे