करंट लगने से किसान की मौत
करंट लगने से किसान की मौत
आई एन न्यूज बरगदवा डेस्क:
परसामलिक थाना क्षेत्र के खैरहवा दूबे गांव में टीवी का प्लग लगाते समय एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति परिवार का मुखिया था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है । इज समय घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घरवालों का रो रो कर बुरा हाल–
परसामलिक क्षेत्र के खैरहवा दुबे गांव निवासी किसान भगवान प्रसाद गुरुवार को खेत का काम निपटाकर घर आया। नहाने के बाद कमरे में भोजन करने चला गया। इसी दौरान वह टीवी देखने के लिए बोर्ड में प्लग लगाने लगा। बताया जाता है कि प्लग में करंट उतरने से भगवान प्रसाद झुलस गये।
घरवाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा ले जा रहे थे कि रास्ते ही उसकी मौत हो गई।
परिवार की मुखिया की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है हर तरफ रोने चीखने चिल्लाने की आवाजें गुजर रही थी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





