लाक डाउन में सामाजिक दूरी बनाकर करें गेहूं की खरीद- डीएम

लाक डाउन में सामाजिक दूरी बनाकर करें गेहूं की खरीद- डीएम

लाक डाउन में सामाजिक दूरी बनाकर करें गेहूं की खरीद- डीएम
इंडो नेपाल न्यूज़ महाराजगंज डेस्क-
महराजगंज। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार ने बताया कि रबी खरीद वर्ष 2020-21 के अंतर्गत महराजगंज जिले का गेहूं क्रय लक्ष्य 128500 एमटी शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।

जिसके सापेक्ष विभिन्न गेहूं क्रय एजेंसियों द्वारा 9620 किसानों से जनपद में क्रियाशील 196 गेहूं क्रय केंद्रों के माध्यम से 29 मई तक 55783-783 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा 12500 लक्ष्य के सापेक्ष 7686-38, मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसी प्रकार पीसीएफ द्वारा 58500 लक्ष्य के सापेक्ष 17965-513, यूपी एग्रो द्वारा 1500 लक्ष्य के सापेक्ष 1041-05, कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा 5000 लक्ष्य के साथ 2533-00, यूपी एस एस के द्वारा 7500 लक्ष्य के सापेक्ष 6147-27, पी सी यू के द्वारा 30000 लक्ष्य के सापेक्ष 13852-78, नेफेड के द्वारा 6000 लक्ष्य के सापेक्ष 4093-60, एन सी सी एस के द्वारा 5500 लक्ष्य के सापेक्ष 2141-90 तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा 2000मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 322-45 मैट्रिक टन गेहूं क्रय किया गया।

सभी खरीद केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि ₹1925/ कुंतल से कम मूल्य देने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी l प्रत्येक केंद्र पर सैनिटाइजर, मास्क, साबुन आदि की व्यवस्था के साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं l इसके साथ ही नोडल अधिकारियों को भी गेहूं क्रय केंद्रों की लगातार निगरानी किए जाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं l

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे