प्रकृति के डंडा के साथ – साथ किसानों पर पुलिस ने भी भांजा डंडा 

प्रकृति के डंडा के साथ - साथ किसानों पर पुलिस ने भी भांजा डंडा 

प्रकृति के डंडा के साथ – साथ किसानों पर पुलिस ने भी भांजा डंडा 
आईएन न्यूज नौतनवां डेस्क : किसानों पर एक तरफ प्रकृति का डंडा तो बरस रहा है वह अपने पसीने की कीमत को समझते हुए जहां सब्जियों को माटी के भाव बेच रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब पुलिस भी उन पर डंडा बरसाना शुरू कर दिया है।

लाॅकडाउन का दंश झेल रहे सब्जी पैदा करने वाले किसानो को शुक्रवार को नौतनवा पुलिस का डंडा सहना पड़ा। नौतनवा कस्बे के घंटाघर के पास सब्जी बेचने वाले आस पास के गाँवों के किसानो मे उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह सुबह लगभग आठ बजे वहाँ पर पुलिस पहुंची और मास्क न लगाए किसानो का सौ से पांच सौ रूपये का जुर्माना लगाना शुरू कर दिया। कुछ को डंडे भी पडे पुलिस के तेवर देखकर दर्जनो किसान अपनी सब्जी तराजू सब छोड़ कर भाग गए।

किसान तो पुलिस का डंडा देख कर भाग चले । लेकिन नौतनवा तहसील परिसर में लाक डाउन का कहां तक पालन हो रहा है कितने लोग मास्क लगा रहे हैं वहां पर कोई भी प्रशासनिक अमला नहीं पहुंच रहा है ।

तहसील परिसर का आलम यह है कि वहां पर भारी भीड़ जुट रही है ।तहसील परिसर में लाक डाउन का कहां तक पालन हो रहा है इसका फोटो इस संवाददाता के पास उपलब्ध है। जिसकी स्टोरी अगले अंक में प्रकाशित की जाएगी ।

बता दे कि घंटा घर चौराहे पर आसपास के गांवों के किसान अपने सर पर टोकरी मे भरकर पैदल सब्जी लेकर आते है। बेचारे चार रूपए किलो नेनुवा तो चार पाँच रूपये किलो बोड़ा बेचकर जो भी पचास सौ हो जाता है उससे अपनी जरूरत की चीजें खरीद कर वापस अपने घर चले जाते है। इन किसानों को सड़क कि पटरी पर सब्जी बेचने कि व्यवस्था स्वयं पुलिस ने ही किया था। यहाँ पर छोटे छोटे किसान खुद की उगायी सब्जी लेकर भोर मे ही आ जाते हैं और दस बजे दिन तक बैठ कर बेचते है। उनकी उपज का लागत भी नही निकल पाता है। नौतनवा पुलिस की इस कार्रवाई का आज नगर मे नकारात्मक चर्चा रहा। जिसने भी पुलिस की इस कार्रवाई को देखा वही नौतनवा पुलिस को कोसते रहा।

इस  संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा ने कहां की सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाए  जाने के लिए थोड़ी सख्ती की गई है जिससे कि लोग बाजार में मास्क लगाकर ही निकले।
(न्यूज एडीटर सतीश त्रिपाठी)  महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे