विधायक नौतनवा ने किया 6 शिक्षण संस्थानों का तीन माह का शुल्क माफ
विधायक नौतनवा ने किया 6 शिक्षण संस्थानों का तीन माह का शुल्क माफ
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा विधानसभा के विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने आज शनिवार को अपने नौतनवा स्थित कैंप कार्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने अपने सभी निजी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं प्रबंधको 3 माह का शिक्षण शुल्क माफ करने के लिए निर्देशित कर दिया है।
बता दें कि विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी का 6 शिक्षण संस्थान हैं। सभी शिक्षण संस्थाओं से तीन माह का शिक्षण शुल्क माफ कर दिया गया है ।
इस मौके पर सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि, गुड्डू खान चेयरमैन नौतनवा, निहाली इराकी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





