यूपी सरकार ने 11लाख कामगीरों को रोजगार देने की बनाई योजना – नरसिंह 

यूपी सरकार ने 11लाख कामगीरों को रोजगार देने की बनाई योजना - नरसिंह 

यूपी सरकार ने 11लाख कामगीरों को रोजगार देने की बनाई योजना – नरसिंह 

आईएन न्यूज नौतनवां डेस्क :
उत्तर प्रदेश की सरकार ने 11 लाख कामगारों को रोजगार देने की जो योजना बनाई है वह काफी सराहनीय है इससे उत्तर प्रदेश के कामगारों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी वह अपने परिवार में ही रहकर जीवकोउपार्जन कर सकते हैं।

उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही उन्होंने यह भी कहा कि योगी सरकार के पूर्व जितनी भी सरकारें आई किसी भी सरकार ने बेरोजगार कामगारों के बारे में न तो कभी सोचा था और न ही उनके पास गरीबों को रोजगार देने की कोई योजना नहीं थी भाजपा की सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में जनता के हित के लिए कई कार्य किए हैं ।

जिसकी प्रशंसा स्वयं प्रदेश की जनता कर रही है योगी जी ने बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। कोई व्यक्ति उनके ऊपर उंगली नहीं उठा सकता जनता के हित को उन्होंने सर्वोपरि रखा है भ्रष्टाचार के कोई भी आरोप योगी जी पर नहीं लगे हैं उन्होंने भय भूख और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिया है उनके कार्यकाल में यदि कोई कर्मचारी व अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसकी खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का कार्य उन्होंने किया है कामगारों के हित के लिए उन्होंने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फिक्की लघु उद्योग भारती नाडेको के साथ बैठक कर कामगारों को रोजगार देने की योजना बनाई है गरीबों को रोजगार देने के लिए बनाई जा रही है। यह योजना मील का पत्थर साबित होगी

 कासगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे