भारत नेपाल सरहद आधुनिक मशीन से होगा सेनेटाइज–सुधीर त्रिपाठी
भारत नेपाल सरहद आधुनिक मशीन से होगा सेनेटाइज–सुधीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नागरिक पुलिस चौकी व एस०एस०बी कैम्प को सोमवार की शाम को नये आधुनिक सेनेटाइज मशीन से सेनेटाइज कर मशीन का उदघाटन सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष आदर्श न०पं०सोनौली प्रतिनिधि ने रात में कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ सेनेटाइज कर किया गया।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने मशीन की विशेषता बताते हुए कहा कि यह मशीन पहले की अपेक्षा बहुत ही बेहतर है क्योंकि इस मशीन के माध्यम से कम समय मे ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रफल को सेनेटाइज किया जा सकता है। जिससे समय की बचत के साथ ही साथ कर्मचारियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।
इस मशीन के माध्यम से प्रत्येक वार्डों के एक-एक गली मोहल्ले व एक एक घरों को पुनः हमारे कर्मचारी सेनेटाइज करने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर सभासद बेचन प्रसाद, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह, रामानन्द रौनियार, आशुतोष त्रिपाठी, मुरारी मद्धेशिया, मुकेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूदरहें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





