डीएम की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंध समिति की हुई बैठक 

डीएम की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंध समिति की हुई बैठक 

डीएम की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंध समिति की हुई बैठक 

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
अनलॉक- वन के प्रारंभ होते ही बाजार में भीड़-भाड़ बढ़ने लगी है। इसको दृष्टिगत रखते विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

उक्त बाते जिलाधिकारी उज्जवल कुमार ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह क्षेत्राधिकारी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें, कि कोई भी व्यक्ति मास्क/ गमछा/दुपट्टा आदि से अपना मुह नाक ढक कर ही घर से बाहर निकले और सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करे। ऐसा न करने पर उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कोविड अस्पतालों में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन दिए जाने के साथ ही बेडशीट आदि को प्रतिदिन बदले जाने के भी निर्देश दिए ।
इसके अलावा डीएम ने खाद्यान्न वितरण, गेहूं क्रय, सेतु ऐप डाउनलोड की स्थिति, प्रवासी कामगारों की फीडिंग,मनरेगा के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे कार्यों एवं श्रमिकों को दिए गए आर्थिक लाभ आदि की भी गहन समीक्षा की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान, मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल , अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे