कोरोना से बचाव का एक मात्र तरीका स्वयं की समझदारी– गुड्डू खान

कोरोना से बचाव का एक मात्र तरीका स्वयं की समझदारी-- गुड्डू खान

कोरोना से बचाव का एक मात्र तरीका स्वयं की समझदारी– गुड्डू खान

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
ग्राम नियोजन केंद्र एव प्लान इण्डिया नौतनवा शाखा द्वारा शुक्रवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र नौतनवा को कोरोना वायरस के बचाव हेतू दिए गए एक अदद हाथ धोने की स्वचालित संयन्त्र का उद्दघाटन मुख्य अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान व विशिष्ट अतिथि नौतनवा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष नायला खान ने संयुक्त रूप से आज रिवन काटकर किया।

इस अवसर पर श्री खान ने कहां कि “आज जिस तेजी के साथ कोरोना वायरस अपना पाव पसार रहा है उससे बचाव का एक मात्र तरीका स्वयं की समझदारी, सोसल डिस्टेंस, सजगता व जागरूकता है इसको अपनाकर हम खुद को व दूसरों को इस जानलेवा वायरस से बचाने में कामयाब हो पाएंगे।

विशिष्ट अतिथि ने बताया कि “ऐसे कार्यो से नागरिकों के अन्दर जागरूकता की भावना पैदा की जाती है ताकि जागरूक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्तियों को जागरूक कर सके।

इस उदघाटन अवसर पर डॉ0 यम0पी0 सोनकर, फार्माशिष्ट सुरेन्द्र द्विवेदी, राजेश ब्वाएड, उषा देवी,ध्रुवनारायण, रामअशीष, धीरेन्द्र सागर, प्रमोद पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे