योगी का 47 वां जन्मदिवस मनाया गया तुलसी का पौधा लगाकर
योगी का 47 वां जन्मदिवस मनाया गया तुलसी का पौधा लगाकर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर व उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री तथा हिंदू वाहिनी के मुख्य संरक्षक परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का 47 वां जन्मदिवस सहजन व तुलसी का पौधा लगाकर नौतनवा तहसील के महुआ गांव में लगाकर मनाया गया ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कहा कि यह संयोग ही है कि आज ही के दिन पूज्य महाराज जी का जन्मदिवस तथा विश्व पर्यावरण दिवस है एक तरफ जहां पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के दीर्घायु होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई तो दूसरी तरफ विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न करने तथा तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर राधेश्याम गुप्त संतोष मोदनवाल राधेश्याम यादव अवधेश चौबे राजकुमार नायक राधेश्याम चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।





