प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को करना पड़ा विवाह

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को करना पड़ा विवाह

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को करना पड़ा विवाह

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी
अपने नाबालिक प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो प्रेमी युगल को पकड़कर उसके परिजनो ने महात्मा बुद्ध को साक्षी मानकर विवाह के बंधन में बांध दिया।
खबरो के मुताबिक शुक्रवार को
नाबालिक प्रेमी युगल ने महात्मा गौतम बुद्ध को साक्षी मानकर प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंध गए और जीवन पर्यंत साथ जीने मरने की कसमें खाई। यह विवाह इस समय पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणो का कहना है कि दोनों दोनों नाबालिगों के बीच कुछ दिनों से आंख मिचौली का खेल चल रहा था। गुरूवार की रात लड़का गांव के उक्त लड़की के घर के तरफ चक्कर लगाते हुए दिखाई दिया।

मामला बिगड़ता इसके पहले ही लड़का मोके से फरार हो गया। मामला शुक्रवार की सुबह पुलिस चौकी सेवतरी गया जहां पुलिस कर्मियों ने नाबालिक प्रेमी युगल को तत्काल विवाह रचाने की हरी झंडी दे दिया। पुलिस से हरी झंडी मिलते ही दोनों प्रेमी युगल गांव के भगवान बुद्ध मंदिर पर पहुंचकर विधि विधान के साथ विवाह रचा लिया और लड़की अपने प्रेमी के साथ उसके घर के लिए विदा हो गई यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष परसामलिक ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है, हम पता करते हैं कि मामला क्या है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे