तीन सौ मालवाहक ट्रके गयी नेपाल
तीन सौ मालवाहक ट्रके गयी नेपाल
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क :
सोनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल जाने वाले भारतीय मालवाहक ट्रकों के पहियों स्पीड तेज हो गई है ।
आज रविवार को करीब 300 मालवाहक ट्रके नेपाल में प्रवेश कर गई , नेपाल भैरहवा भंसार में भारतीय ट्रांसपोर्टर एजेंट बिना किसी रोक-टोक के अपने कार्यों को अंजाम दिया।
बता दें कि ट्रांसपोर्ट और भारतीय कस्टम एजेंटो को नेपाल के भैरहवां भंसार कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। जिससे आक्रोशित ट्रांसपोर्टर और एजेंटों ने हड़ताल कर दिया था, और तीन चरण के वार्ता में भारतीय एजेटों की बात नेपाली प्रशासन ने मान लिया और कहां कि पहले की तरह ही बिना किसी रोक-टोक के भैरहवां भंसार कार्यालय में कार्य करने की अनुमति प्रदान कर दिया। जिस पर देर शाम हड़ताल समाप्त हो गया था ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





