डीआईजी गोरखपुर रेंज पहुंचे सोनौली बॉर्डर
डीआईजी गोरखपुर रेंज पहुंचे सोनौली बॉर्डर
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पहुंचे राजेश मोडक डीआईजी रेज गोरखपुर ने सोनौली बॉर्डर का निरीक्षण किया। इसके उपरांत एसएसबी कैंप कार्यालय में स्थानीय सरहद के सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक किया, इस मौके पर नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे।
सोमवार की दोपहर को करीब 3:00 बजे डीआईजी राजेश मोडक, एसपी महाराजगंज रोहित सिंह सजवान के साथ भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पहुंच कर सीमा का निरीक्षण किया।
इसके उपरांत सरहद पर स्थित एसएसबी कैंप कार्यालय में सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत की।
इसी क्रम में नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी से मिलकर सरहद की जानकारी ली और एजेंट और व्यापारियों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी आवश्यक निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत में क्रम में श्री मोडक ने कहा कि यह हमारा रूटीन दौरा है। मातहतों को सुरक्षा बरतने की कड़े निर्देश दिए गए हैं। नेपाल के संबंधों को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भाईचारे का रिश्ता रहा है। सोनौली सीमा हमेशा शांत रही है,यह कायम रहेगा।
इस मौके पर एसएसबी कमांडेंट अजित सिंह राठौर, सीओ नौतनवा राजू कुमार साव, इंसपेक्टर आशुतोष सिंह, इंस्पेक्टर बेलहिया ईश्वरी अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी, व्यापार मंडल तहसील अध्यझ सुभाष जायसवाल, कस्टम एजेंट विनायक चन्द्र तिवारी, नरेंद्र कुमार सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































