उ०प्र०विधान भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने भाजा लाठी

उ०प्र०विधान भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने भाजा लाठी

विधान भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने भाजा लाठी।

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क: डीजल तथा पेट्रोल के लगातार बढ़ते दाम के विरोध में आज शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विधान भवन के सामने प्रदर्शन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले रोकने का प्रयास किया।
इनके हंगामा करने के दौरान सड़क पर जाम लगने से पुलिस ने लाठियां भांज दीं।

पेट्रोल-डीजल के लगातार दाम बढ़ने के विरोध में आज मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में समाजवादी पार्टी के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा के साथ कई कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसके साथ पुलिस ने नौ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं हिरासत में लिया।
इस दौरान लगातार सपा कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रभाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे जिस पर उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग भी किया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे