राज्यसभा सदस्य अमर सिंह नहीं रहे
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह नहीं रहे
आई एन न्यूज लरवनऊ डेस्क: राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिनका आज शनिवार की दोपहर बाद निधन हो गया। करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज किया जा रहा था।
राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 साल की आयु मे निधन हो गया।
मुंबई मिरर की हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहां पर था। इससे पहले, साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी।आज दिन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और सभी फॉलोअर्स को ईद अल अजहा के मौके पर उन्हें बधाई भी दी। अमर सिंह बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे।





