जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही क्षम्य नहीं: सीएम योगी

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही क्षम्य नहीं: सीएम योगी

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही क्षम्य नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ”
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि जनता की शिकायतों और समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली हर शिकायत का समाधान शिकायतकर्ता की दृष्टि से संतोषजनक होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और जनहित सर्वोपरि है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और उसका फीडबैक ही अधिकारियों के प्रदर्शन का वास्तविक पैमाना होगा।
योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान दिए, जिसमें जन शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा की जा रही थी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि हर पीड़ित की भावना का सम्मान करते हुए, पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ उसकी समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो अधिकारी मिथ्या अथवा भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, उनके विरुद्ध अनिवार्य रूप से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि “जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे