सोने के भाव मे क्यो हुई गिरावट जाने।
सोने के भाव मे क्यो हुई गिरावट जाने।
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में कमी का असर घरेलू स्तर पर भी देखने को मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत 640 रुपये की गिरावट के साथ 54,269 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में बाजार बंद होने के समय सोने का दाम 54,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर चांदी की कीमतों पर भी जबरदस्त दबाव देखने को मिला। Silver Price बुधवार को 3,112 रुपये की भारी कमी के साथ 69,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। पिछले सत्र में चांदी का मूल्य 72,562 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ”यूएस फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) मिनट्स से पहले बुधवार को डॉलर में रिकवरी की वजह से सोने ने पिछले सत्र में हासिल बढ़त को गंवा दिया।
अगर वैश्विक बाजार की बात की जाए तो सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,988 डॉलर प्रति औंस पर रही। इसी तरह चांदी की कीमत 27.43 डॉलर प्रति औंस पर रही।





