एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 327 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार”
“एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 327 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार”
आई एन न्यूज बरगदवा डेस्क:
महराजगंज जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना बरगदवा क्षेत्र के चकरार एसएसबी रोड पर एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान रंजीत गिरि (उम्र 37 वर्ष, निवासी बेतिया, बिहार) के रूप में हुई है। बरामद गांजा 21 पैकेटों में रखा था, प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 15–16 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा एक ट्रक (HR38W1261), मोबाइल फोन और ₹260 नगद भी बरामद किए गए।
इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम में एसएसबी व आबकारी विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


