नौतनवां तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस , 187 में से 18 मामलों का मौके पर निस्तारण

नौतनवां तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस , 187 में से 18 मामलों का मौके पर निस्तारण

 

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवां तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 187 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 18 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीमें विशेष रूप से मौजूद रहीं और उन्होंने विभिन्न प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो मामले बार-बार सामने आ रहे हैं, उनका स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर डीएम संतोष शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *