विकास की राह पर नौतनवा — विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से की अहम मुलाक़ात
विकास की राह पर नौतनवा — विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से की अहम मुलाक़ात
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता के साथ विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात केवल औपचारिक नहीं, बल्कि जनभावनाओं और क्षेत्रीय विकास की आकांक्षाओं से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को नौतनवा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सड़कों के निर्माण, विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। साथ ही, क्षेत्र की कुछ प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष गंभीरता से रखा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विधायक की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और नौतनवा के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मुलाक़ात के बाद विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति और तेज़ होगी। उन्होंने कहा कि “जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है, और इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ।”
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।








































