नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 18 घायल

सोनौली बॉर्डर पहुंचे प्रशासनिक अफसर

नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 18 घायल, महराजगंज से नेपाल जा रही थी बस।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 18 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी यात्री रूपनदेही जिला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्वर्गद्वारी दर्शन के लिए जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में सवार अधिकांश यात्री महाराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा नेपाल सीमा के भीतर हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज जिला प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासनिक अधिकारी नेपाल के लिए रवाना हो रहे हैं, ताकि घायलों को बेहतर इलाज और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान चालक की लापरवाही या सड़क की स्थिति को कारण मान रहा है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे