अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने श्रमिक दिवस पर सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने श्रमिक दिवस पर सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क :
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर पालिका सभागार में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान दिवाकर, संतोष, सलीम, गंगू और परवेज आलम को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह दिन उन करोड़ों मजदूरों और कामगारों को समर्पित है, जिनकी मेहनत और पसीने से दुनिया आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि श्रमिक दिवस हमें श्रमिकों के अधिकारों, उनकी गरिमा और बेहतर कार्य परिस्थितियों के लिए किए गए संघर्षों की याद दिलाता है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में उनका योगदान अतुलनीय है।
कार्यक्रम में प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, दिनेश मणि त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश, प्रमोद पाठक, गयासुद्दीन, श्रवण कुमार, विकास मौर्य, कमलेश पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।








































