नौतनवा: ईओ पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर उतरे युवा

नौतनवा: ईओ पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर उतरे युवा

नौतनवा: ईओ पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर उतरे युवा

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के अधिशासी अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में नौतनवा पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी झुलुर कुरैशी के गिरफ्तारी की खबर पर कुछ युवा आज रविवार की दोपहर को सड़क पर आ गये। यहा तक कि थाना गेट पर पहुंचकर कुछ करते इसके पहले ही पुलिस एक्शन में आ गई और भीड़ तितर-बितर हो गई।
नौतनवा पुलिस आरोपी झुल्लुर कुरैशी को अपने हिरासत में लेते हुए उनकी डॉक्टरी परीक्षण करायी। जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है ।
बताया गया है कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद झुल्लुर को पहले न्यायालय प्रस्तुत करने के उपरांत पुरैना अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
बताया गया है कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ ही सरकारी कार्य में हस्तक्षेप के धारा की भी बढ़ोतरी की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा से उनका पक्ष लेने के लिए संपर्क किया गया किंतु बात नहीं हो पाया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे