निलंबित राज्यसभा सांसदों का रातभर चला धरना, चाय लेकर पहुंचे उपसभापति हरिवंश

निलंबित राज्यसभा सांसदों का रातभर चला धरना, चाय लेकर पहुंचे उपसभापति हरिवंश

निलंबित राज्यसभा सांसदों का रातभर चला धरना, चाय लेकर पहुंचे उपसभापति हरिवंश

आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क: राज्‍यसभा से निलंबित आठों सांसद रातभर गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे रहे। उन्‍हें सभापति वेंकैया नायडू ने रविवार को सदन में हंगामा करने और उपसभापति हरिवंश से बदसलूकी के लिए सस्‍पेंड किया था।
मंगलवार की सुबह सांसदों के धरनास्थल पर खुद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पहुंच गए। वह अपने साथ एक झोला लाए थे जिसमें सांसदों के लिए चाय थी। हरिवंश ने अपने हाथों से चाय निकाली और सांसदों को पिलाई। उन्‍होंने उन सांसदों से बात भी की।
सोमवार को राज्यसभा में ऐसा दृश्य था जो पहले शायद ही कभी देखने को मिला हो, सांसदों ने कृषि विधेयक के विरोध में वेल में आकर हंगामा किया और रूल बुक फाड़ने की कोशिश की ।
कृषि विधेयक पारित होने के दौरान इन सांसदों ने हंगामा तो किया ही साथ ही उपसभापति के साथ दुर्व्यवहार भी किया जिसके बाद सदन के सभापति ने इन सांसदों पर कार्रवाई की।
बता दें कि लोकसभा में यह विधेयक ध्वनि मत से पारित हो चुका है। निलंबित सांसदों में तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन व डोला सेन, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, कांग्रेस के राजीव साटव, सैयद नासिर हुसैन, रिपुन बोरा और सीपीआई (एम) से केके रागेश और एल्मलारान करीम शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि विपक्ष ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था जिसे सभापति वैंकेया नायडू ने खारिज कर दिया।
हाला की सांसदों के निलंबन को अलोकतांत्रिक कदम बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहले तो सांसदों को बोलने का मौका नहीं दिया और उसके बाद निलंबित करने का फैसला कर दिया गया। वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सरकार का बचाव किया और कहा कि राज्यसभा में सरकार को स्पष्ट बहुमत हासिल था।( एजेसी)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे