मुंबई: आग बुझाने में 2 कर्मचारी झुलसे, सिटी सेंटर माल में भड़की आग
मुंबई: आग, बुझाने में 2 कर्मचारी झुलसे, सिटी सेंटर माल में लगी आग
आई एन न्यूज मुंबई डेस्क:
मुंबई सेंट्रल के सिटी सेंटर माल में गुरुवार की रात में लगी आग ने शुक्रवार सुबह पूरे माल को अपने कब्जे में ले लिया। आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी घायल हो चुके हैं। दोनों का इलाज नायर अस्पताल में जारी है। सिटी सेंटर माल में चारों तरफ कांच लगे होने से आग बुझाने में दिक्कत हो रही है।
फायर ब्रिगेड के अधिकारी शशिकांत काले के अनुसार मुंबई सेंट्रल के सिटी सेंटर माल की दूसरी मंजिल पर गुरुवार की रात को आग लग गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरु कर दिया था लेकिन शुक्रवार सुबह आग ने पूरे माल को अपने कब्जे में ले लिया। इसलिए इस इमारत के पास शापिंग काम्प्लेक्स को भी खाली करवा लिया गया है। रात में आग लगने की वजह से यहां कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन आग बुझाते समय दो फायरकर्मी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज जारी है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां, 6 वाटर टैंकर व 6 एंबुलेंस तैनात कर दिए गए हैं।





