अष्टमी-नवमी विषय में जानें क्या है सही तिथि—पं सूर्य नारायण दुबे (शास्त्री )
अष्टमी-नवमी विषय में जानें क्या है सही तिथि—पं सूर्य नारायण दुबे (शास्त्री )
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
(अष्टमी-नवमी विषय में) जानें क्या है सही तिथि ।
ऋषिकेश पंचांग के अनुसार सप्तमी तिथि 23 अक्टूबर शुक्रवार को दिन 12 बजकर 09 मिनट तक है।
इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी और 24 अक्टूबर शनिवार को दिन में 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।
नवमी तिथि शुरू हो रही है जो 25 अक्टूबर रविवार को दिन में 11 बजकर 14 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो रही है, जो दूसरे दिन 26 अक्टूबर सोमवार को दिन में 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। 25 अक्टूबर को ही विजयदशमी पर्व का उत्सव मनाया जाएगा।
कन्या_पूजन
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन या कुमारी पूजा 24 अक्टूबर को करना है।
हालांकि महाष्टमी और महानवमी दोनों ही तिथियों को कन्या पूजन किया जाता है ।दशहरा_या_विजयादशमी
शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि का प्रारंभ 25 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 41 मिनट से हो रहा है, जो 26 अक्टूबर को सुबह 09 बजे तक है। ऐसे में विजयादशमी या दशहरा का पर्व 25 अक्टूबर दिन रविवार को मनाया जाएगा।
दुर्गा_मूर्ति_विसर्जन
मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन सोमवार को 26 अक्टूबर को होगा। उस दिन आपको सुबह 06:29 बजे से सुबह 08 बजकर 43 बजे के मध्य दुर्गा विसर्जन कर देना चाहिए।
उक्त आशय कि जानकारी
पं सूर्य नारायण दुबे शास्त्री माता बना लिया मंदिर हनुमान मंदिर – (पुजारी) नौतनवा महाराजगंज उत्तर प्रदेश ने दी है।


