नौतनवा: राजमन गुप्त धर्मार्थ चिकित्सालय पर नि:शुल्क परामर्श सुविधा आज से
नौतनवा: राजमन गुप्त धर्मार्थ चिकित्सालय पर नि:शुल्क परामर्श सुविधा आज से
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा कस्बे में स्थित राजमन गुप्त धर्मार्थ चिकित्सालय में प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध है।
यह सुविधा प्रत्येक शनिवार को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक निशुल्क उपलब्ध रहेगा।
वनवासी कल्याण आश्रम जनपद महाराजगंज द्वारा संचालित राजमन गुप्त धर्मार्थ चिकित्सालय नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 13 महेंद्रनगर में होली क्रॉस स्कूल के अस्पताल के ठीक सामने, जगदीश गुप्त पत्रकार के घर के बगल में स्थित है।
वनवासी कल्याण आश्रम के लोगों ने सभी गणमान्य नागरिकों से अपील किया है कि वह गरीब निरीह जरूरतमंद व्यक्तियो को गोरखपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श सुविधा का लाभ दिलावे।
मोबाइल नंबर 965115 2561 पर संपर्क कर अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





