नौतनवा: माता बनैलिया के दर्शन से मन मांगी मुरादें होती है पूरी– गुड्डू खान
नौतनवा: माता बनैलिया के दर्शन से मन मांगी मुरादें होती है पूरी– गुड्डू खान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क;
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान माता बनैलिया मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर नगर में सुख शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना किया।
बता दे की नवरात्र के अष्टमी और नवमी के दिन नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान माता बनैलिया प्रांगण में भक्त जनो के बीच प्रसाद वितरित करते है।
इसी क्रम ने प्रसाद वितरण करने पहुंचे चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान का मंदिर के मैनेजर रिखीराम थापा ने श्री खान को तिलक लगाकर व प्रसाद रूपी माँ की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया।
माता बनैलिया मंदिर परिसर में सुबह सवेरे बड़ी संख्या में पहुंचे महिला पुरुष भक्तजनों में प्रसाद वितरित करने के उपरान्त श्री खान ने माँ बनैलिया के दर्शन किये और कहां कि “नवरात्र में माँ के दर्शन से सुकून और शांति मिलती है, हर मुरादे पूरी होती हैं। शरीर मे गजब की स्फूर्ति आ जाती है तन- मन माँ की भक्ति में झूमने लगता है।
प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय, भानू कुमार,किसमती देवी,रमाशंकर सिंह प्रधान लिपिक, संतोष श्रीवास्तव,धीरेन्द्र सागर,राजेन्द्र जाय0, सुनील जाय0, रोहित चौहान,संजय मौर्य,अशोक कुमार,ब्रिजेश मणि त्रिपाठी, राज कुमार गौड़,रविकांत वर्मा,विंध्याचल सिंह,सत्यप्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





