अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति बनेंगे जो बाइडेन
अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति बनेंगे जो बाइडेन
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन ने लगभग बाजी मार ली है।
डोनाल्ड ट्रंप को हराकर बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। बाइडेन की जीत का दावा The Associated Press ने किया है।
बताया गया है की बाइडेन को 273 वोट मिले हैं, वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में 214 इलेक्टोरल वोट गए है।
डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन का व्हाइट हाउस तक का सफर अब मुकाम पर पहुंच चुका है। साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र में उप राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
(एजेसी)





