बृजमनगंज पुलिस ने किया सरकारी खाद्यान बरामद

बृजमनगंज पुलिस ने किया सरकारी खाद्यान बरामद

बृजमनगंज/महराजगंज
थाना बृजमनगंज पुलिस ने कस्बे के कोल्हुई रोड पर स्थित एक मकान भारी मात्रा में सरकारी खाद्यान बरामद किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मुखबिर की सुचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र नाथ सिंह उप निरीक्षक अनिल यादव डी के पाण्डेय मय फ़ोर्स कस्बे के कोल्हुई रोड पर स्थित एक मकान में करीब 80 बोरी सरकारी खद्यान्न बरामद किये । और मकान में ताला लगा दिया गया । कुछ देर बाद गल्ला समिति के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । दुबारा मकान खोला गया । नजारा कुछ और दिखा । बोरियों से खाद्यान्न फर्स पर गिराया जा चूका था । और बोरियां भी मौके से गायब दिखीं । जाँच टीम ने जाँच के बाद दुबारा मकान में ताला लगाई । इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र नाथ सिंह का कहना है । कि मामले की जाँच चल रही है । जाँच में दोषी पाये जाने पर बक्सा नही जायेगा ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे