390 शीशी नेपाली शराब के साथ दो गये जेल
एसपी भरत सिंह के चलाये अभियान पर कोल्हुई पुलिस ने 390 शीशी नेपाली शराब के साथ दो को पकड़ा,गये जेल
संजय पान्डेय /महराजगंज
भारत-नेपाल सीमा पर हो रहे अवैध वस्तुओ की तस्करी की रोक थाम के लिये एसपी भरत…
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर हो रहे अवैध वस्तुओ की तस्करी की रोक थाम के लिये एसपी भरत सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान में 24 जुलाई को कोल्हुई थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय हमराही आनन्द प्रकाश, चन्द्रप्रकाश,राणा प्रताप व सहायक उ0नि0 पवन कुमार मय हमराही एसएसबी नौतनवा की सन्युक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर
स्थित बगही घाट के आस-पास संदिग्ध व्यक्तियो व वस्तुओ की चेकिंग कर रहे थे कि एक बिना नम्बर की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति नेपाल से भारत की तरफ आते हुए दिखाई देने पर उन्हें रोक कर चेक किया तो मोटरसाइकिल पर चार बोरे में 390 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई।
नेपाली शराब के साथ पकड़े गए शिव प्रसाद साहनी पुत्र गुलाब साहनी व बरकु साहनी पुत्र राजू, ग्राम- जिगिनिया, थाना कोल्हुई द्वारा बताया गया कि हम लोग यह शराब नेपाल से खरीद कर भारत में अधिक दामो पर बेचने के लिये ले जा रहे है।
पुलिस ने मु0अ0सं0 240/2016 धारा 419, 420, 41, 411,272 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।





