बीजेपी नेता ने की मांग अब CBI करेगा आजम खान के मामले कि जांच !
बीजेपी नेता ने की मांग अब CBI करेगा आजम खान के मामले कि जांच !
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने
रामपुर के सांसद आजम खां द्वारा किए गए वक्फ घोटालों की जांच सीवीआई से कराने की मांग की है। इस घोटाले के संबंध में उन्होंने सीबीआई को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि आजम खां ने भी वक्फ की कई संपत्तियों पर कब्जा किया है।
आकाश सक्सेना ने यह भी आरोप लगाया है कि तहसील सदर के ग्राम सींगनखेड़ा में आजम खां की सांठगांठ से वक्फ की जमीन पर कब्जा किया गया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुये वक्फ मुतवल्ली मसूद खां ने आजम के साथ मिलकर अरबों रुपये की जमीन पर कब्जा किया हुआ था। आकाश ने कहा कि गैरकानूनी तरीके से जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया गया है।
इस संबंध में उन्होंने पिछले साल 14 फरवरी 2019 को भारत सरकार को भी पत्र लिखा था। इसके बाद थाना अजीमनगर में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें उनकी पत्नी, विधायक डा.तंजीन फातिमा, और बेटे अब्दुल्ला आजम समेत नौ व्यक्तियों को नामजद किया गया था।
उनका कहना है कि रामपुर में करोड़ों रुपये की शिया और सुन्नी वक्फ संपत्ति मौजूद है, जिन्हें आजम खां ने वक्फ बोर्ड से साठगांठ कर जौहर ट्रस्ट के नाम आवंटित कराया है। उन्होंने रामपुर के घपलों को भी सीबीआई की रिपोर्ट में शामिल करने की मांग की है। सक्सेना ने कहा कि सपा के शासनकाल में आजम खां ने गलत तरीके से वक्फ की कई संपत्तियों पर कब्जा किया था।





