नौतनवा जायसवाल सभा का अध्यक्ष पद फसा विवाद में—–जाने क्यो
नौतनवा जायसवाल सभा का अध्यक्ष पद फसा विवाद में—–जाने क्यो
चुनाव समिति ने जय कुमार को जायसवाल सभा का अध्यक्ष किया घोषित। जब कि सुधाकर के समर्थकों ने सुधाकर को समाज का अध्यक्ष मानते हुए उन्हें फूल माला पहनाया।
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा जायसवाल सभा अतिथि भवन के अध्यक्ष पद को लेकर आज रविवार को हो रहे मतदान में जायावाल समाज के लोगो ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। जिसमें 280 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया किंतु काउंटिंग के दौरान मत बॉक्स से 283 मत निकले जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। विवाद को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई ।
अंत में चुनाव अधिकारी टीम के सदस्य अतुल जायसवाल ने 4 मत से जय प्रकाश जयसवाल को अध्यक्ष घोषित करने की घोषणा किया।
जबकि प्रत्यासी सुधाकर जायसवाल ने पूरे मामले को विवादास्पद बताते हुए कहा कि जब मत बॉक्स में 280 मत पड़े तो मतवाक्स से 83 मत का निकलना पूरा चुनाव प्रक्रिया ही संदेह के घेरे में आ गया है।
मतदान के दौरान चूक हुए है।
हमारी मांग है कि मतदान प्रक्रिया में अनियमित बरती गयी है। जिसके कारण यह चूक हुई है।
इस चुनाव को निरस्त कर नए सिरे से मतदान कराए जाय। वहीं दूसरी तरफ सुधाकर के समर्थकों ने सुधाकर को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि जयसवाल समाज के अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल है और हम सभी इन्हें जसवाल सभा का अध्यक्ष मानते हैं।
हालांकि यह मामला उप जिलाधिकारी नौतनवा तक पहुंच गया है। इस मामले में कल उपजिलाधिकारी नौतनवा कोई कड़ा निर्णय ले सकते है। विवाद को देखते हुए।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





