नेपाल भेजा जा रहा 10 एक्स-रे मशीन के एक साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
नेपाल भेजा जा रहा 10 एक्स-रे मशीन के एक साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क:
भारत नेपाल बॉर्डर से सटे बहुआर बाजार के निकट कनमिसवां मार्ग स्थित एक मकान के सामने बीती रात को पथलहवा बीओपी के एसएसबी जवानों ने छापा मारी कर 10 एक्स-रे मशीन बरामद की। वहीं मौके से एक युवक को भी दबोच लिया, जबकि अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
पथलहवा बीओपी के एसएसबी निरीक्षक चंद्र प्रकाश झा ने बताया कि जवानों की एक टुकड़ी बॉर्डर की निगरानी कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बहुआर बाजार के निकट कनमिसवां मार्ग पर कुछ लोग अवैध सामान को ट्रॉली पर लोड कर नेपाल की ओर ले जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर उक्त स्थान को जवानों के साथ घेराबंदी की गई। जहां पर देखा गया कि कुछ लोग ट्रॉली पर आनन फानन सामान लोड कर रहे हैं। उसके बाद उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग भागने में सफल रहे। जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया। मौके पर से पांच हाई डेफिनेशन मोबाइल एक्सरे कंप्लीट यूनिट और पांच बिना टेबल वाली एक्सरे यूनिट बरामद हुई।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम अभिषेक विश्वकर्मा निवासी बनकटी थाना रामनगर जिला नवलपरासी, नेपाल बताया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





