मतदाता जागरूकता के लिए सिसवा में 5 किलोमीटर लंबी बनेगी मानव श्रृंखला –
मतदाता जागरूकता के लिए सिसवा में 5 किलोमीटर लंबी बनेगी मानव श्रृंखला —-
आई एन न्यूज सिसवा बाजार /महराजगंज
लोकतंत्र के महापर्व चुनाव के दौरान प्रत्येक व्यक्तियों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से किए जाने को लेकर जागरूकता अभियान के तहत सिसवा बाजार उपनगर में सिसवा पत्रकार मंच के दिशानिर्देश में नगर के स्कूली बच्चों द्वारा 5 किलोमीटर लंबी मानव श्रंखला बनाया जाएगा । इसके माध्यम से देश के सभी मतदाताओं को प्रत्येक दशा में मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। सिसवा पत्रकार मंच के इस कार्यक्रम मे स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, मदरसा निस्कारी मुहल्ला, रामकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, आर पी इंटर कॉलेज ,सरस्वती शिशु मंदिर, यूपी पब्लिक स्कूल ,सेंट जोसेफ स्कूल ,सरस्वती बाल विद्या मंदिर, बाबू ईश्वर दयाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, महालवारी स्कूल, एस के एस डी पब्लिक स्कूल सहित अन्य कई सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं इस श्रृंखला में अपनी भागीदारी निभाएंगे ।शिक्षण संस्थाओं के प्रमुख एनबी पाल, ज्योतिष मणि त्रिपाठी ,विवेक
चौरसिया, मदन पांडे ,पंकज तिवारी, शशीकला सिंह, कुंदन सिंह , शुभरा र्सिंह जायसवाल के साथ पत्रकार प्रताप नारायण जायसवाल, विनोद मद्धेशिया, बलराम मिश्रा ,कुंदन सिंह, असलम सिद्दकी,गुफरान अहमद विकास जायसवाल ,विकास रौनियार, राजेश वैश्य सुनील कुमार पाठक शामिल रहेंगे।





