गुजरात के अपर पुलिस महानिदेशक का देवदह के टीले पर हुआ भव्य स्वागत
गुजरात के अपर पुलिस महानिदेशक का देवदह के टीले पर हुआ भव्य स्वागत
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
शनिवार को लक्ष्मीपुर विकास खण्ड में स्थित गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह बनर्सिहा कला गुजरात प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ विनोद कुमार मल्ल व प्रवक्ता विजयश्री मल्ल पहुंच कर जायजा लिया। गुजरात के टीम के साथ मे महराजगंज की टीम पहुँची। जिनका बौद्ध विकास समिति नौतनवा के सदस्यों ने देवदह के टीले पर पहुंचने पर माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया।समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने महाराजा अंजन के राजमहल एवं अदभुत पुष्करिणी (सगरा)तथा स्तूप के सम्बंध में विस्तारपूर्वक चर्चा किया।डॉ विजय लक्ष्मी श्री मल्ल को जय अम्बे प्रजापति ने मालार्पण कर देवदह की धरती पर स्वागत किया।
इस मौके पर डॉ विजयलक्ष्मी, डॉ एस एस पटेल, जितेंद्र राव, महेंद्र जायसवाल लक्ष्मीचंद पटेल प्रह्लाद गौतम अमरनाथ चौधरी सुयश कुमार त्रिपाठी रविंद्र जायसवाल मत्रिका यादव डॉ बेचू भाई पटेल वृजराज मनोज गौतम विनोद जय अम्बे आदि उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश








































