महराजगंज के लाल कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान हुए शहीद, 2017 में हुए थे भर्ती
महराजगंज के लाल कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान हुए शहीद, 2017 में हुए थे भर्ती
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवनिया के निवासी चन्द्रबदन शर्मा पुत्र भोलानाथ शर्मा कश्मीर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गये ।बताया जा रहा है चन्द्रबदन शर्मा पुत्र भोलानाथ शर्मा कश्मीर के अखनूर में चिनाब नदी के किनारे ड्यूटी पर तैनात थे आज सुबह तीन बजे ड्यूटी से वापस आते समय हुई फायरिंग में दुश्मनों की गोली लगने से घटनास्थल पर ही शहीद हो गये । परिवार में बड़े पुत्र थे और इनके एक छोटे भाई और एक बहन है जिनके द्वारा बताया गया कि चंद्रवादन शर्मा 2017 में आर्मी में भर्ती हुए थे।





